अल्मोड़ा-पुरानी पेंशन बहाली हेतु देहरादून रैली के दृष्टिगत दिनांक 12 नवंबर 21 को गांधी पार्क अल्मोड़ा में बैठक की गई।बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक,जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी,जिला मंत्री भुवन चिलवाल,प्राथमिक संगठन के जिला मंत्री जगदीश भंडारी, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,बसंत पांडेय,प्रेमा जोशी, श्रीमती हेमलता पांडेय,श्रीमती पूनम साह,फार्मासिस्ट संगठन के अध्यक्ष डी० के० जोशी,दिगम्बर फुलोरिया, मोहन भट्ट,कुलदीप जोशी उपस्थित थे।वक्ताओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जनपद अल्मोड़ा से प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।वक्ताओं द्वारा कहा गया है कि एक संविधान एक व्यवस्था के तहत पुरानी पेंशन लागू करनी चाहिए।दिनांक 15 नवंबर को देहरादून में प्रांत के आह्वान पर रैली आयोजित की जा रही है जिसमें संपूर्ण प्रदेश से शिक्षकों कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी व सचिव भूपाल चिलवाल द्वारा कहा गया है कि पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल होनी चाहिए।धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि एक संविधान एक व्यवस्था होनी चाहिए।
