अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता एवं 2019 को केदारनाथ धाम आने पर बड़े बड़े वायदे किये गये थे।लेकिन इनके द्वारा अपने किसी भी वायदे को पूरा न कर लोगों को ठगने का कार्य किया हैं।आज फिर केदारनाथ धाम आ कर 2022 चुनावों हेतु प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर भ्रमित करने का काम कर रहें हैं,इसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती हैं यह कहना है अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी का।भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं प्रधानमंत्री की सदबुद्वि एवं आपदा से ग्रसित प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेसजनों द्वारा आज पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में रत्नेश्वर मन्दिर शिवालय में एकत्रित होकर जलाभिषेक एवं कीर्तन भजन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृव में उत्तराखंड के विकास व युवाओं को रोजगार व महंगाई कम हो इस लिये आज अल्मोड़ा के एलेक्जेंडर (आर्मी) गेट के सामने रत्नेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक एवं कीर्तन भजन आयोजन किया गया।आज प्रातः इस जलाभिषेक आयोजन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पी०सी०सी० सदस्य भूपेन्द्र भोज,प्रदेश सेवादल ध्वज वाहक संजय दुर्गापाल,यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डे,शरद साह,विनोद वैष्णव,पूर्व प्रदेश सचिव रोबिन मनोज भंडारी,लीला जोशी,मदन डांगी,परितोष जोशी,दीपा भंडारी,दीपा साह,पूनम आर्या,जागेश्वर विधानसभा के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ललित सतवाल,संगम पाण्डे,गिरीराज साह,रमेश चंद आर्या,नारायण दत्त पाण्डे,पुनीत प्रभात आदि उपस्थित रहे।