अल्मोड़ा-आज भी लगातार चौथे दिन कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा और मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के माध्यम से समिति का सफाई कार्यक्रम जारी रहा।ज्योती सतवाल संयोजक,श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव और श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग अलग दल गठित कर विभिन्न मार्गो की सफाई की गयी।सफाई कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षक,ताइक्वांडो खिलाड़ी,छात्र/ छात्रा और कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारी,सदस्य के साथ साथ आस पास क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। होमगार्ड ऑफिस के मुख्य मार्ग,पूर्वी पोखरखाली और अन्य मार्गो में सफाई अभियान चलाया गया।जिसमें कमल कुमार बिष्ट,मंजू बिष्ट,वंदना भंडारी,ज्योति सतवाल,भुवन चन्द्र त्रिपाठी,निरंजना पांडे,रंजना भंडारी,गुंजन पांडे,मानसी पांडे,अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,कनिष्का सिराडी,राधा रावत,प्रभात जोशी,प्रेमा रावत आदि मौजूद रहे।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं ने भी सफाई कार्यक्रम में अपना अमूल्य योगदान दिया जिसमे आशीष त्रिपाठी,ज्योत्सना त्रिपाठी,निधि जोशी, आकांक्षा बिष्ट,अनंत बिष्ट,राहुल नगरकोटी,अखिलेश सिंह शामिल रहे।