अल्मोड़ा-आज भी लगातार कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा और मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के संयुक्त सहयोग और प्रयास से सफाई अभियान समिति द्वारा कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की पदाधिकारी श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव के नेतृत्व और प्रयास से सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न मार्गो की सफाई की गयी।अलग अलग दल गठित कर श्रीमती वंदना भंडारी ने टीमों का नेतृत्व किया और आशा जाहिर की है कि हम समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों को अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन से जारी रखेंगें।आज इस मुहिम में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षक और कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,ताइक्वांडो खिलाड़ी और मानस के छात्र/ छात्राओं द्वारा इस मुहिम में शामिल होकर सहयोग किया गया।समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया।आज इस मुहिम में वंदना भंडारी,मंजू बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट,भुवन चंद्र त्रिपाठी,भगवती त्रिपाठी,अनंत बिष्ट,राहुल नगरकोटी, प्रतीक बिष्ट,ज्योति सतवाल,अखिलेश सिंह,अवनि बिष्ट,रंजना भंडारी,कनक रावत,अंशिका बिष्ट,प्रभात जोशी, आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर ज्योति सतवाल ने कहा कि हम सभी मिलकर संकल्प लें और इस मुहिम को लगातार जारी रखने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमेशा तैयार रहे।कल मंगलवार को भी हम समिति के माध्यम से इस सफाई अभियान को जारी रखेंगें।