जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने गुरूवार को जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड धौलादेवी के पनुवानौला में चल रही प्रभु श्री राम चन्द्र जी की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया व प्रभु श्री राम जी की सुंदर लीला का वर्णन देखने का आनंद लिया।इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें।रामलीला मंचन में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,मंडल महामंत्री केसर सिंह,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला,ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट,भाजपा नेता मनोज पंत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश नाथ,पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत गैडा,गिरीश भट्ट,प्रधान उमेश पान्डे,प्रधान राम लाल,रवि बनौला जी,मनीश नेगी,देवेन्द्र बिष्ट,पप्पु साह सहित बरिष्ठ कार्यकरता रहे।