जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने विगत रात्री जागेश्वर विधान सभा में सालम क्षेत्र के जैती सुनाडी व बिरखम में चल रही रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी भागीदारी दी व श्री राम भक्तों को सम्बोधित कर प्रभु श्री राम के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।विदित हो कि सुभाष पाण्डेय पूर्व में जागेश्वर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं।इसके साथ ही लगातार पूरी विधानसभा में उनकी सक्रियता बनी हुई है।कोरोनाकाल में भी उन्होंने बेहद सक्रियता के साथ लगातार लोगों की मदद की थी तथा विगत दिनों हुई अतिवृष्टि में प्रभावित लोगों की मदद के लिए उनके द्वारा भ्रमण कर भरकस प्रयास किये गये थे।उनके साथ आयोजक मंडल का मनोबल बढाने विशिष्ट अतिथि के रूप में लमगड़ा ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,मंडल सोशियल मीडीया प्रभारी लक्ष्मण पटवाल,प्रधान भाबू रमेश राम,क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनीश अधिकारी,पूर्व प्रधान गंगा भट्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बची सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान प्रधान कुन्दन बिष्ट,किशन अधिकारी,तारा दत्त बजेठा,पूर्व प्रधान विनोद जोशी,मनोज बिष्ट,प्रकाश जोशी,किशन अधिकारी,खुशाल सिंह,डूंगर सिंह,राजेन्द्र नेगी आदि रहे।
