अल्मोड़ा-शुक्रवार को स्वर्णकार संघ की एक आवश्यक बैठक कालिका मंदिर परिसर में संपन्न हुई।जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से वर्णन किया गया।बैठक की अध्यक्षता हरेंद्र वर्मा व संचालन नवीन वर्मा द्वारा किया गया।बैठक में दीपक वर्मा को सर्वसम्मति से स्वर्णकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन बैठक में किया गया।जिसमें चार उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।इनमें जगदीश वर्मा नंदा देवी,कैलाश वर्मा धारानौला,नवनीत वर्मा बावन सीड़ी, आलोक गोयल चौहान पाटा,हरीश कुमार कचहरी बाजार,भुवन वर्मा कचहरी बाजार को महासचिव,मनोज वर्मा कोषाध्यक्ष व उप सचिव के लिए विवेक वर्मा बंटी जौहरी बाजार,कमल वर्मा धारानौला,पवन वर्मा जौहरी बाजार,इसके अलावा चार संरक्षक मनोनीत किए गए जिनमें जगदीश वर्मा जौहरी बाजार,हरेंद्र वर्मा थाना बाजार, जोगिंदर कुमार कचहरी बाजार,गोविंद लाल वर्मा बालाजी जौहरी बाजार, नवीन वर्मा जौहरी बाजार शामिल रहे।बैठक में दीपक वर्मा बांस गली,नवीन वर्मा नंदा देवी,रिंकू वर्मा नया बाजार, तरुण वर्मा जौहरी बाजार,कमल वर्मा नया बाजार आदि स्वर्णकार बंधु उपस्थित थे।इसके अलावा दिलीप मराठा,हनुमंत नवनाथ,अजय ताहिर, सद्दाम आलम,मुस्ताक आदि कारीगर व सहयोगी शामिल हुए।बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में स्वर्णकार संघ को पूर्व की भांति मजबूत व सशक्त बनाया जाएगा।इसके लिए आने वाली बैठक में एक और समिति का गठन किये जाने का निर्णय लिया गया ताकि स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े सभी लोग इस संगठन में जुड़ सके।किसी भी अनुकूल व विपरीत परिस्थितियों में एक दूसरे का साथ देने का निर्णय लिया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि तुरंत ही एक शिष्ट मंडल उप जिलाधिकारी से वार्ता कर कुछ जरूरी व बार बार आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।
