अल्मोड़ा-कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अल्मोड़ा जनपद में अतिवृष्टि से पहुंची व्यक्तिगत क्षति से आम जनता को राहत हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा है कि विगत दिनों अतिवृष्टि जनपद अल्मोड़ा अनर्तगत विभागीय एवं व्यक्तिगत सम्पत्ति को काफी क्षति पहुंची है।क्षेत्र अनर्तगत विभागीय पेयजल,विद्युत,मोटर मार्ग,सिचाईं योजनाओं के साथ अल्मोड़ा नगर क्षेत्र,विभिन्न ब्लाकों,तहसीलों में लोगों को व्यक्तिगत भी काफी क्षति पहुंची है।भूस्खलन से ग्राम व नगर के पैदल मार्गों,आवासीय भवनों,गौशालाओं को भारी क्षति हुई है।आवासीय मकानों के आगे पीछे भूस्खलन से आवासीय मकानों को खतरा बना हुआ है।कभी भी जनामाल का खतरा इससे हो सकता है।ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भवनों में दरारे आ गयी हैं।दैवीय आपदा मानकों में इन मकानों हेतु कोई राहत का प्रावधान नहीं रखा गया है।उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि विभागीय क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों की क्षतिपूर्ति के साथ साथ लोगों को पहुंची व्यक्तिगत क्षतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।आवासीय मकान/गौशालाओं जो कि क्षतिग्रस्त हो गये है उन्हें शीघ्र मुआवजा प्रदान करने के साथ साथ मकानों के आगे पीछे क्षतिग्रस्त भाग पर सुरक्षात्मक कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जाए।इसके साथ ही दरार पड़े मकानों के पुनर्निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की जाए।पैदल क्षतिग्रस्त मार्गों का पुर्ननिर्माण की स्वीकृति भी प्रदान करने की मांग की गयी है।
