अल्मोड़ा-उत्तराखंड पुलिस वाईफ़ वेलफेयर एसोशिएशन की अध्यक्ष डॉ० अलकनन्दा अशोक द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस अधि०/कर्म० को ब्रेस्ट कैंसर बिमारी से जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ब्रैस्ट कैन्सर जागरूकता माह के अन्तर्गत आज दिनॉक 18.10.2021 को
जिलाध्यक्ष उपवा श्रीमती हेमा बिष्ट के निर्देशन में पुलिस कार्यालय के सभागार में सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैन्सर जागरूकता शिविर का आयोजन कराया गया।जिसमें ब्रेस्ट कैन्सर कैसे होता है,इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और कैसे इस जानलेवा बीमारी से बचाव किया जा सकता है इस सम्बन्ध में जागरूक किया गया।जागरूकता शिविर में डॉ० प्रियंका स्त्री रोग विशेषज्ञ अल्मोड़ा द्वारा जागरूकता को UPWWA की सराहनीय पहल बताते हुए बताया गया कि हम नौकरी पैशे या घरेलू महिलायें भी अपने शरीर एवं स्वास्थ्य के प्रति कार्य की अधिकता के कारण ध्यान नहीं दे पाते हैं,जिससे भविष्य में गम्भीर बिमारियों का सामना करना पडता है।महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या काफी बढ़ रही है।ऐसे में हम सभी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक रहना होगा।सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर सम्बन्धित बिमारियों के प्रति जागरूक किया,इस दौरान बिमारियों के लक्षण व इसके उपचार के बारे में जानकारी दी गयी,उन्होंने कई प्रकार के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि यदि आपके ब्रेस्ट में किसी भी तरह की परेशानी हो तो तुरन्त डॉक्टर से मिलें पहले व दूसरे फेज में ही चैकअप करवाने से पूर्ण रूप से इलाज की सम्भावना हो जाती है।लक्षणों के बारे में हम स्वयं किस प्रकार भी चैक कर इस बिमारी का पता लगा सकते हैं इसके बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डॉ प्रियंका जी की सहयोगी सीमा सिजवाली सहित महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रहे।
