अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसिया छाना के बाड़ेछीना में चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी।इस अवसर पर ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई समस्याओं को विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता के साथ रखा। विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा विभागीय अधिकारियों से दूरभाष से वार्ता कर तत्काल सभी समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करने हेतु निर्देशित किया गया।विगत चार साल में हुए विकास कार्यों का समस्त लेखा जोखा विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनता के बीच रखा।जिसमें संतोष जताते हुए कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों के सफल संपादन हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।विधानसभा उपाध्यक्ष ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर विधानसभा निधि के 15 चेक एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के 9 चेक लगभग दो लाख धनराशि के वितरित किए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र सिंह राणा,मंडल महामंत्री भूपेंद्र पूना, मंगल सिंह रावत,बलदेव आर्य, शिवराज सिंह,भगवत सिंह,धर्म सिंह, उपेंद्र देवडी,ग्राम प्रधान कैलाश राम, सोबन राम,बालम सिंह,गोपाल सिंह मेहरा,नंदन सिंह डोलिया,बच्ची राम, गोविंद सिंह,पूरन सिह,के सी सनवाल, गोपाल सिंह,गंगादत्त,रमेश भट्ट,खष्टी जोशी,महेंद्र सिंह,चंदन सिंह,जितेंद्र बोरा,हेमा सुप्याल,हीरा कनवाल,गीता चम्याल,क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।