अल्मोड़ा-नगरपालिका अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद ने बताया है कि रानीधारा में पूरन सिंह रावत पुत्र गोपाल सिंह रावत के आवासीय भवन के सामने सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा लगातार पानी का भराव बना रहता है।जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद ने आम नागरिकों एवं उक्त मार्ग पर चलने वाले वाहन स्वामियों से अपील की है कि दिनांक 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक उक्त मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा इस दौरान रानीधारा नौला एवं विवेकानंद स्कूल के समीप यह मार्ग पूर्णतया बन्द रहेगा।उन्होंने उक्त अवधि में वाहन चालकों से उक्त मार्ग में प्रवेश ना करने की अपील की है।
