चंपावत-कांग्रेसी नेता बाराकोट निवासी श्री नारायण राम के कांग्रेस एससी विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेसजनों ने एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत,राजकुमार जी पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड एससी विभाग का आभार व्यक्त किया है।नारायण राम जी के एससी विभाग का जिलाध्यक्ष बनने पर राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमदेव,पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,भागीरथ भटृ,वरिष्ठ कांग्रेसी खुशाल अधिकारी,पूर्व सदस्य केएनवीएन मुन्ना ढेक,नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा,नवीन मुरारी,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस चम्पावत सूरज प्रहरी,उमेश खर्कवाल (पप्पू) पूर्व पीसीसी,हरीश चौधरी अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,प्रकाश माहरा विधानसभा अध्यक्ष लोहाघाट,विकास साह जिला महामंत्री कांग्रेस, चिराग फर्त्याल जिला महामंत्री युवा कांग्रेस ने हर्ष व्यक्त किया है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चम्पावत जिले में कांग्रेस एससी विभाग मजबूत होकर कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करेगा।