अल्मोड़ा-ढूंगाधारा अल्मोड़ा में मां दुर्गा पूजा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।दूर दूर से भक्तजन,श्रद्धालु मां दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होकर अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।मां दुर्गा पूजा महोत्सव में मां की आराधना,भजन कीर्तन पूजा कर जगत कल्याण और मानव कल्याण की कामना की जा रही है।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव में महायज्ञ,कन्या पूजन तथा विधिवत् पूजा अर्चना करने के बाद मां दुर्गा देवी की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की महासचिव श्रीमती वंदना भंडारी ने बताया कि उत्साह और उमंग से भर कर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए विधिवत् पूजा अर्चना कर मां दुर्गा देवी की विसर्जन यात्रा हेतु सरकार की गाइडलाइन और निर्देशों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न किया जाएगा।उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी श्रद्वालुजनों का आभार जताया है।कार्यक्रम में समिति की मंजू बिष्ट अध्यक्ष,श्रीमती रंजना भंडारी उपसचिव,श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव,ज्योति सतवाल संयोजक,दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष, अनीता नेगी,गीता बिष्ट,नीमा नगरकोटी,भगवती त्रिपाठी,नीमा मेहता,राधा रावत,अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,नितिशा भण्डारी,कनिष्का भंडारी, संजना नगरकोटी,स्नेहा नगरकोटी,हंसा बिष्ट,अन्नत बिष्ट,राहुल नगरकोटी,दिप्ती जोशी,ज्योत्सना त्रिपाठी,निधि जोशी,मोहन सिंह बिष्ट, कानूनी सलाहकार दीवान सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी,हेमंत सिंह रावत,राकेश भण्डारी सहित कई गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालू जनों का सराहनीय प्रयास और उल्लेखनीय योगदान रहा है।समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सभी को मां दुर्गामहोत्सव की शुभकामनाएं दी और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है।
