अल्मोड़ा-कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में ढूंगाधारा अल्मोड़ा के रामलीला मैदान में आयोजित मां दुर्गा पूजा महोत्सव में ढूंगाधारा,पूर्वी पोखरखाली,मकीडी के साथ साथ आस पास के क्षेत्र से भक्तजन,श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा अर्चना दर्शन के साथ साथ सांयकालीन महाआरती और भजन संध्या में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट,कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी,मनीष तिवारी,हेमन्त सिंह रावत,राकेश भण्डारी,महासचिव वन्दना भण्डारी,अध्यक्ष मंजू बिष्ट,उपसचिव रंजना भंडारी,उपाध्यक्ष नीमा नगरकोटी,राधा राजपूत,नितिशा भण्डारी,राधा रावत,कनिष्का भंडारी, भूपेंद्र सिंह बल्दिया,भगवती त्रिपाठी सहित स्थानीय निवासियों एवं समाजसेवियों तथा श्रद्धालुजनों का विशेष सहयोग मिल रहा है।समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने सबके सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।समिति की संयोजक ज्योति सतवाल ने कहा कि हम समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों को बेहतर अनुशासन के साथ करने के लिए ढृढ़संकल्प हैं।
