अल्मोड़ा-भाजपा की प्रदेश मंत्री किरन पंत ने प्रैस को जारी एक बयान में बताया कि कल दिनांक 12 अक्टूबर मंगलवार को महिलाओं द्वारा रैमजे इण्टर कालेज अल्मोड़ा के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें सर्वप्रथम कन्या पूजन एवं जिन माताओं की दो कन्याएं हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा।इसके उपरान्त खुशी जोशी द्वारा माता रानी के भजन एवं विशेष रूप से महिलाओं द्वारा डांडिया,गर्वा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की जाएगी।उक्त कार्यक्रम में किरन पन्त,पूनम बोहरा,रितु पन्त,अल्का नज्जौन,बीना पान्डेय,बिन्दु भण्डारी,नीलम,सरोज,ज्योति तिवारी,सीमा गुंसाई,हिमानी काण्डपाल,आस्था रौतेला,मोनिका आदि महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।
