अल्मोड़ा-कल्पना कृति जन महिला जागरण समिति के तत्वावधान में ढूंगाधारा में आयोजित मां दुर्गा महोत्सव में श्रद्धालुजन लगातार अपनी उपस्थिति दे रहे हैं तथा भजन कीर्तन,पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा संचालित मां दुर्गा पूजा महोत्सव समारोह में स्थानीय निवासी समाजसेवी,भक्तजन तथा श्रद्धालुजन पूर्वी पोखरखाली,ढूंगाधारा,चीनाखान आदि आस पास के क्षेत्रों के साथ साथ पूरे अल्मोड़ा जिले से मां दुर्गा पूजा अर्चना दर्शन हेतु नियमित रूप से उपस्थित हो रहे हैं।समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने बताया कि पूरी सकारात्मक ऊर्जा और आनंदमय होकर इस महाउत्सव को अनुशासन के साथ कोविड महामारी के चलते सुरक्षा एवं सरकार की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखते हुए मनाया जा रहा है।उन्होंने सबसे अपील की है कि सभी अपने अपने स्तर से कोविड गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखें तथा इस महोत्सव को उत्साह और उमंग उल्लास के साथ मनाएं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष तिवारी उपसचिव बालेश्वर मंदिर समिति अल्मोड़ा,हेमंत सिंह रावत संयोजक,श्रीमती लज्जा पंत मुख्य संरक्षक,राकेश भण्डारी उपसचिव पूर्व छात्रसंघ अल्मोड़ा,पान सिंह बिष्ट सदस्य,श्रीमती राधा राजपूत,चम्पा आधिकारी,हंसा बिष्ट,अन्नत बिष्ट,राहुल नगरकोटी, प्रभात जोशी,जीवन चन्द्र जोशी सहित स्थानीय निवासी और कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यों का विशेष योगदान रहा है।ना केवल इन्होंने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है बल्कि दिन रात एक कर अपना अमूल्य योगदान भी दिया है।