अल्मोड़ा-दिनांक 9.10.2021 से 11.10.2021 तक 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में आयोजित 20वीं प्रादेशिक अर्न्तजनपदीय/वाहिनी ताइक्वॉडो,वुशु,जूडो,जिमनास्टिक, कराटे क्लस्टर 2021 में जनपद अल्मोड़ा से टीम मैनेजर जीतेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन एवं हे०का० अनवर अहमद टीम कोच के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस टीम महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।पुलिस खिलाड़ियों के खेल के प्रति लगन व परिश्रम को देखते हुए उनके द्वारा किये गये बेहतरीन प्रदर्शन एस०एस०पी० अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।का० 99 महेश पंचपाल द्वारा वुशु (70 किग्रा०) वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल,म०का० रीतू कोरंगा द्वारा जूडो (52 किग्रा) वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल,का० 19 सूरज धामी ने जुडो (73 किग्रा) वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉज मैडल,म० का० 502 मनीषा रावत ने वुशु (60 किग्रा) वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मैडल,का० मनोज मेहरा द्वारा जुडो (81 किग्रा) वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रान्ज मैडल,म०का०लता रावत द्वारा जुडो (48 किग्रा) वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।