अल्मोड़ा-कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों में मां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है।विदित है कि कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से विगत वर्षो से बड़े स्तर पर हर्षोल्लास और बेहतर तरीके से प्रयास मां दुर्गा महोत्सव मनाया जा रहा है।ढुंगाधारा अल्मोड़ा में दुर्गा मां की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापित कर मां के विभिन्न अवतारों की पूजा अर्चना दर्शन विधिवत् की जाती है।अपनी मान्यता,संस्कृति,संस्कार,सभ्यता के साथ भक्तजन,स्थानीय निवासी और श्रद्धालु जनों के सहयोग,समर्थन एवं मार्गदर्शन से विधिवत् महाउत्सव मनाया जाता रहा हैं।समिति के कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक,श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष,श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव,भुवन चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष,कुमारी ज्योति सतवाल संयोजक,दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष, श्रीमती रंजना भंडारी उपसचिव, श्रीमती अनीता नेगी सदस्य,श्रीमती गीता बिष्ट सदस्य,श्रीमती नीमा नगरकोटी उपाध्यक्ष एवं समिति के पदाधिकारी पूरे उत्साह से दुर्गा महोत्सव में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती प्रेमा गडकोटी सदस्य,श्रीमती शोभा नगरकोटी सदस्य,दीवान सिंह रावत सदस्य,दीवान सिंह बिष्ट कानूनी सलाहकार समिति को मजबूती प्रदान करने आ रहे हैं और इस मुहिम में शामिल होकर सहयोग,योगदान के साथ साथ आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रहे हैं।वंदना भंडारी महासचिव ने अपनी और समिति की ओर से सबके सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।साथ ही स्थानीय निवासियों,श्रद्धालु जनों के सहयोग,मार्गदर्शन,आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए भी विशेष रूप में आभार और धन्यवाद दिया है। सांय काल महाआरती के बाद स्थानीय निवासी एवं श्रद्धालु जन महिला मंडली,बच्चे,भक्तजन,श्रद्धालु भजन कीर्तन,पूजा,अर्चना हेतु नियमित रूप से मां दुर्गा पूजा में शामिल होकर सहयोग कर रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन के साथ अनुशासन और संस्कार के साथ कोविड गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखते हुए जगत कल्याण और सभी की मनोकामना पूर्ण हो की कामना करते हैं।समिति के कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि हम समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालु जनों के सहयोग समर्थन के लिए हमेशा आभारी हैं।