अल्मोड़ा-वरिष्ठ कांंग्रेसी नेता एवं डेयरी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी के पिता जे एस डांगी का आज प्रातः 9 बजे रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है।वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे,वह एलआईसी में डेवलपमेंट अधिकारी के पद से रिटायर्ड थे।उनके तीन बेटे है,वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।कांग्रेसजनों ने श्री डांगी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से कामना की हैं कि भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।शोक व्यक्त करने वालों में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट,सिकन्दर पवार,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,पारितोष जोशी,तारा चन्द्र जोशी,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,प्रीति बिष्ट,लीला जोशी,गोपा नयाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,राजेन्द्र बिष्ट,विपुल कार्की,पी०सी०सी० सदस्य भूपेन्द्र भोज,हर्ष कनवाल,सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट,सभाषद सचिन आर्या,हेम तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,पूरन बिष्ट,कार्तिक साह,पूर्व सभाषद मुकेश नेगी,हेम तिवारी,पंकज काण्डपाल,अरविन्द रौतेला,संजय दुर्गापाल,मंजू काण्डपाल,फाकिर खान,प्रमोद पवार भीमा आदि शामिल रहे।