अल्मोड़ा-प्रतिष्ठित व्यापारी और व्यापार मंडल अल्मोड़ा के संरक्षक दीप सिंह डांगी के पिता जे एस डांगी का आज प्रातः 9 बजे रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है।वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे,वह एलआईसी में डेवलपमेंट अधिकारी के पद से रिटायर्ड थे।उनके तीन बेटे है,वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं,व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने श्री डांगी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से कामना की हैं कि भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।उनकी अंत्येष्टि रानी बाग घाट हल्द्वानी में आज दोपहर 1:45 मिनट पर की जाएगी।शोक व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष सूरज लाल साह,दिनेश गोयल, मनोज अरोड़ा,भैरव गोस्वामी,सुशील साह,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, ललित कार्की,दीपक वर्मा,दीप जोशी, मोहन कनवाल,दीपक साह,राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे,मयंक बिष्ट,अनीता रावत,राहुल बिष्ट,अमन नज्जान,कार्तिक साह,मनीष जोशी, दर्शन रावत,अजीत कार्की,अभय साह, भुवन वर्मा,अनिल वर्मा,शहजाद कश्मीरी आदि लोग उपस्थित रहे।