पिथौरागढ़-युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करन सिंह द्वारा पिथौरागढ़ हवाई सेवा को एक चुनावी जुमला बताया गया है।करन सिंह का कहना है कि भाजपा सिर्फ क्षेत्र की जनता को ठगने का काम कर रही है।ये भाजपा सरकार और जो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं इन्होंने जनता से बीस सीटर विमान उड़ाने का वादा किया था और पांच सीटर विमान ला कर खड़ा कर दिया है।ये सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है।उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने इन साढ़े चार वर्षों में जनता को सिवाय जुमलों के कुछ भी नहीं दिया।साढ़े चार सालों से क्षेत्र का विकास अवरुद्ध है।आज तक हवाई सेवा प्रारम्भ नहीं हुई।उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की इस सरकार में ना तो क्षेत्र का विकास आगे बढ़ा,ना ही बेरोजगारों को रोजगार मिला।इसके विपरीत इस सरकार में पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान पहुंच गयी हैं।जिस कारण मध्यमवर्गीय एवम् गरीब जनता का जीना दूभर हो रहा है।युवा कांंग्रेस के प्रदेश महासचिव करन सिंह ने भाजपा की इस सरकार को जुमलों की सरकार करार दिया।