बागेश्वर-आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा कार्यकर्ता पूरन सिंह मेहता को बागेश्वर जिले का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।इस अवसर पर पूरन सिंह मेहता द्वारा कहा गया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है वे उसे पूर्ण रूप से निभाने की कोशिश करेंगे। बागेश्वर जिले में पार्टी में युवाओं को जोड़कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे बागेश्वर की दोनों विधानसभाओं में पार्टी को मजबूत करके दोनों विधानसभा के विधायक प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीता कर विधानसभा भेजेंगें।पूरन सिंह मेहता के जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बनने पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दिगमोहन नेगी,आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार,प्रदेश महासचिव नीरज सिंह,युवा नेता भीम कुमार,देव अधिकारी,अशोक कुमार, प्रमोद कुमार,गणेश उपाध्याय आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।