अल्मोड़ा-आज प्रथम नवरात्र को कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से रामलीला मैदान ढूंगाधारा अल्मोड़ा में समिति द्वारा सभी शिक्षक गणों, स्थानीय निवासियों,समाजसेवियों और श्रद्धालुजनों के सहयोग और मार्गदर्शन से विधिवत समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट व श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव के संयुक्त सहयोग प्रयास और कुशल नेतृत्व से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे कम संख्या में लोगों को आमंत्रित कर कोविड महामारी के चलते सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष रूप से ध्यान देकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।मंगल शोभा यात्रा मां दुर्गा शक्ति के जयकारों और आरती भजन कीर्तन के साथ रामलीला मैदान से पूर्वी पोखरखाली, होमगार्ड ऑफिस,ओम अपार्टमेंट होते हुए बालेश्वर मंदिर में शामिल होकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना दर्शन करने के बाद रामलीला मैदान दूंगा धारा पहुंची जहां मां दुर्गा की पूजा अर्चना,विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गयी।इसके बाद गणेश पूजा अर्चना करते हुए आज प्रथम नवरात्र के दिन मां दुर्गा के अवतार शैलपुत्री की पूजा की गयी।मां की आराधना करते हुए जगत कल्याण और मंगल कामना की कमल कुमार बिष्ट,मंजु बिष्ट,वन्दना भण्डारी,भुवन चन्द्र त्रिपाठी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करते हुए सभी प्रथम नवरात्र के मंगल कार्य सम्पन्न हुए।शोभा यात्रा में समिति की महासचिव श्रीमती वंदना भंडारी,श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष, श्रीमती रंजना भंडारी उपसचिव, श्रीमती अनीता नेगी सदस्य,भुवन चन्द्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष,अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,ज्योत्सना त्रिपाठी,निधि जोशी, आकांक्षा बिष्ट,वर्षा मेहता,नीमा मेहता, राधा रावत,दीपा,लक्षिता जोशी,सिद्धि जोशी,दिप्ती जोशी,सोनिया रौतेला, अनुष्का वर्मा,काव्य जोशी,स्नेहा जोशी,चित्रांशी जोशी,अस्मिता पांडे, प्रिया बिरोरिया,आइसा पूना,प्रज्ञा कथ्यात,तनुजा मेहता,अभिलाषा जोशी, कमल कुमार बिष्ट आदि उपस्थित जनों ने शोभा यात्रा मे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।कलश यात्रा मे अपनी संस्कृति,संस्कार,सभ्यता और परंपरा का विशेष ध्यान दिया गया।पूरे रीति रिवाज के साथ सबकी मनोकामना पूर्ण हो इसकी कामना करते हुए हर्ष और उल्लास से मनाया गया इस महान शुभ पर्व को।इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सबको बधाई और शुभकामनाएं दीं। समिति द्वारा संचालित इस मां दुर्गा पूजा महोत्सव को समिति के पदाधिकारी और कानूनी सलाहकार दीवान सिंह बिष्ट ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और आभार जताया। कुमारी ज्योति सतवाल संयोजक ने भी अपने स्तर से सबका सहयोग और बेहतर तरीके से सफल नेतृत्व,आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।वंदना भंडारी महासचिव ने सभी आगे के कार्यक्रम को सफल नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन मे आयोजित करने के लिए सबको बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि हम समिति द्वारा हर दिन सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष ध्यान रखते हुए अपना अमूल्य योगदान दें।और जगत कल्याण के साथ साथ शांति और समृद्धि की कामना करे।