पिथौरागढ़-विगत दिवस कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस अध्यक्ष कार्यालय के बाहर धरना दिया और किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मयूख महर एवं प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के हत्यारे केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी और मंत्री के ईस्तीफे को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।जिसपर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते हुए कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया और वहां से बस में बैठकर पुलिस लाइन ले जाया गया,जहां पर निजी मुचलके में उन्हे रिहा किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में हुए किसानों के नर संहार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि जिस देश में अन्न दाता पर ऐसे हमला किया जा रहा है उस देश में आगे क्या क्या होगा यह समझ से बाहर है।मंत्री का बेटा ऐसे किसानों पर वाहन चला देता है जैसे वह भारत के नागरिक ही नही है,इस तरह का कार्य करके भाजपा की सरकार ने अपना किसान विरोधी चेहरा दिखाया है,कांग्रेस पार्टी इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, प्रदीप पाल,रेवती जोशी,मनोज ओझा,खीमराज जोशी,पवन माहरा,अरुण महर,तिलक चंद्र जोशी,कारण सिंह,शुभम बिष्ट सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।