पिथौरागढ़-दिनांक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस पार्टी द्वारा न्याय पंचायत में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण,गोष्ठी की गई और वहां के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिजनों,वरिष्ठजनो को सम्मानित किया गया।पिथौरागढ़ विधानसभा की 14 न्याय पंचायतों में विभिन्न टीमों ने कार्यक्रम किए।प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी एवं जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर द्वारा मनकटिया न्यायपंचायत के ग्राम चोण के विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा नैनी और कांग्रेस कार्यालय में ध्वज फहराया व देश के वीरों को याद किया गया।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर द्वारा जाख न्याय पंचायत शैलकुमारी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम किए।इसी के साथ अन्य नेता गणों द्वारा जगह जगह महान विभूतियो को याद करते हुए उनके बलिदान एवं देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और आम जन से अपील की कि वो गांधी जी और शास्त्री जी के दिखाए रास्ते पर चले।
