धौलादेवी-धौलादेवी के अंडोली न्यायपंचायत में गांधी जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गयी।ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गैड़ा,सतीश पंत,शेखर गुरुरानी,बूथ अध्यक्ष परमेश सिंह,बूथ अध्यक्ष महेश राम,जगदीश राम,दिनेश सिंह गैड़ा,गोधन सिंह,त्रिलोक सिंह, शंकर सिंह,हरीश सिंह,प्रकाश पांडे सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी कर पद यात्रा निकाली जो मल्ला गैराड़,मटकन्या,घुरकुना, अंडोली, सीमारी, भिलोली होते हुए रात्रि विश्राम के लिए काना ग्राम सभा पहुँची।रात्रि विश्राम व भोजन गोपाल सिंह मेहता पूर्व प्रधान ने किया।ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने अपने साथियों के साथ ग्राम वासियों से गांधी जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और कांग्रेस सरकारों के द्वारा किए गए जनकल्याण कारी योजनाओँ के बारे में बताते हुए वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान में महंगाई,बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। भाजपा ने जनता को धोखा देने का काम किया है।उन्होंने नता से आह्वान किया है कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही गरीबों व बेरोजगारों महिलाओं युवाओं का हित कर सकती है।
