अल्मोड़ा-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अल्मोड़ा कांग्रेसजनो द्बारा जिला अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे के नेतृत्व में प्रातः कांग्रेस कार्यालय में झण्डा रोहण किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का देश की आजादी में योगदान,उनके द्धारा सत्य अहिंसा मार्ग को अपनाते हुए इस देश से अंग्रेजों भारत छोडो का नारा देकर हमें आजादी दिलाने के वृतान्त का विस्तार से वर्णन किया।देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के इस देश के विकास के लिए दिऐ गये योगदान जय जवान जय किसान के नारे का स्मरण किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि बिना गन तोपो के इस देश को आजादी दिलाना एक उदाहरण हम सबके लिए है।सभी वक्ताओं ने उक्त दोनों महान विभुतियों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यालय में गांधी जी के भजनों को गाकर स्मरण किया गया तथा कांग्रेस कार्यालय से पद यात्रा निकाल कर गांधी चौक में महात्मा गांधी कि मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया।जिलाध्यक्ष पाण्डे ने कहा कि आज हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है कि कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में गाँव गाँव कांग्रेस नारे के साथ कांग्रेस जनों द्धारा गांव में रात्रि प्रवास कर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती तथा उनका इस देश के लिए योगदान तथा कांग्रेस पार्टी का अतीत से इस देश के विकास में योगदान पर कार्यक्रम किये जा रहे है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,महिला अध्यक्ष लता तिवारी,पूर्व प्रदेश सचिव रोबिन भण्डारी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
