अल्मोडा़-उत्तराखंड सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजे नोटिस के जवाब में आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा ने चौघानपाटा में अमित जोशी के नेतृत्व में विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है और जिस हिंदुत्व के दम पर वो आज तक दावा करते रहे, वो छलावा साबित हुआ है।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अमित जोशी ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि सरकार में आते ही माँ गंगा को उसका खोया हुआ सम्मान वापिस देंगे।परन्तु भाजपा पिछले लगभग चार सालों से उत्तराखंड की जनता से धोखाधड़ी कर रही है और मामले को टालते हुऐ आ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री गंगा के आस्तित्व पर खामोश बैठे है तथा उनके नेता अपनी राजनीति चमकाते रहे है और इस बात को साबित कर रहे है कि उनकी करनी और कथनी का दूर दूर तक कोई सरोकार नहीं है।2017 के चुनावों में इसी मुद्दे पर लड़ने वाली बीजेपी के द्वारा मां गंगा के अस्तित्व को सरकार बनते ही 24 घंटे में नहर से गंगा का दर्जा देने वाली बात 15 लाख वाले जुमले की तरह ही साबित हुई है।यही नहीं जब आम आदमी कार्यकर्ता,तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मां गंगा के सम्मान के लिए उतरे तो ये भाजपा सरकार मां गंगा के सम्मान को नकारने का काम करने लग गई और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष को सरकार ने नोटिस भेज दिया।श्री जोशी ने कहा कि ये नोटिस इनकी हिन्दू विरोधी मानसिकता है,जो भी माँ गंगा के सम्मान के लिये लड़ेगा उसे परेशान करना भाजपा की हिन्दू विरोधी संकीर्ण विचारधारा को दिखाता है।
आम आदमी पार्टी का यह कहना है कि मां गंगा के आस्तित्व के लिए लड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य भी है और राजनैतिक धर्म भी।उन्होंने कहा कि माँ गंगा के सम्मान की रक्षा के लिये आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे तो त्रिवेंद्र सरकार तानाशाह होकर उन्हें नोटिस देगी तथा सरकार किसी भी हद तक जा सकती है।उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी दावा ही नहीं ताल ठोक कर कहती है कि सरकार चाहे जितने नोटिस भेज दे,जितने चाहे मुकदमे कर ले आम आदमी पार्टी मां गंगा के सम्मान में लड़ते रहेगी।उन्होंने कहा कि अगर हमको जेल भी जाना पड़े तो हम तैयार हैं।मां गंगा के आस्तित्व के लिए आम आदमी पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक सरकार इसको नहर के दर्जे से मां गंगा का नाम नहीं दे देती।
उन्होंने कहा कि सरकार जितने वार करोगे आप उतनी ही मजबूती से लड़ेगी और ये लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक मां गंगा को उसकी असली पहचान हर की पैड़ी में नहीं मिल जाती।