पिथौरागढ़-प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए गांव गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ जिले के प्रत्येक न्याय पंचायत में जाकर अनुसूचित ग्राम के अनुसूचित परिवार के सदस्य के घर पर एक अक्टूबर की सांय व रात्रि प्रवास किया जायेगा एवं दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रभात फेरी,ध्वजारोहण,गोष्ठी की जाएगी।जिसके उपरांत वहां के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिवारजन,अध्यापक,आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।इस दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु पिथौरागढ़ विधानसभा की 14 न्याय पंचायतों में टीम गठित कर आज रवाना कर दी गई हैं।इसी क्रम में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी एवं जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर द्वारा मनकटिया न्यायपंचायत के ग्राम चोण में प्रवास किया जायेगा।पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा नैनी न्यायपंचायत के गैठना ग्राम में प्रवास किया जायेगा,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर द्वारा जाख न्याय पंचायत के लोधियागैर ग्राम में प्रवास किया जायेगा,प्रदेश सचिव भुवन पांडे द्वारा बास्ते न्याय पंचायत में,शुभम बिष्ट द्वारा सटगल न्याय पंचायत में,अरुण महर द्वारा दौला न्याय पंचायत में,दीपक जोशी द्वारा बड़ाबे न्याय पंचायत में,हेम चन्द्र ओझा द्वारा सात्सिलिंग न्याय पंचायत में,जीवन वल्दिया द्वारा मारसोली न्याय पंचायत में,नारायण कोहली द्वारा क्वितड़ न्याय पंचायत में,मनोज खत्री द्वारा भूरमुनि न्याय पंचायत में,त्रिलोक बिष्ट द्वारा मझेड़ा न्याय पंचायत में,विजय कुमार द्वारा गणकोट न्याय पंचायत में रात्रि प्रवास किया जायेगा और दूसरे दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम किया जायेगा।