अल्मोड़ा-पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गुमशुदा बच्चों,महिलाओं तथा पुरुषों की तलाश हेतु दिनांक 15-09-2021 से 1 माह का आपरेशन स्माइलअभियान चलाये जाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।पुलिस उप महानीरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा उक्त हेतु एक टीम गठित की गयी है। जो गुमशुदा बच्चों,महिलाओं तथा व्यक्तियों सुरागरसी पतारसी,मोबाइल सर्विलास,सम्भावित स्थानों पर तलाश कर तथा परिजनों से बात कर पता लगाकर उनकी खोजबीन कर रही है।श्रीमती नीतू पीटर पत्नी राकेश पीटर निवासी धोलेरा थाना सोमेश्वर,जिनके दिनांक 24.09.2021 से गुमशुदा होने के सम्बन्ध में थाना सोमेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी।अल्मोड़ा पुलिस की आपरेशन स्माइल टीम द्वारा अभियान के दौरान उक्त गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
