लोहाघाट-सोमवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस लोहाघाट द्वारा युवाओं को रोजगार दो, युवाओं को न्याय दो कार्यक्रम के तहत लोहघाट शहर में बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल कार्यक्रम किया गया।सोमवार को दोपहर 2:30 बजे लोहाघाट में प्रकाश माहरा विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जिला प्रभारी करन सिंह की उपस्थिति में लोहाघाट युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गयी।तत्पश्चात् लोहाघाट डिग्री कॉलेज तिराहे में बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं द्वारा पोस्टर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जिसमें दर्जनों युवाओं ने हस्ताक्षर कर सरकार के खिलाफ हल्लाबोला।उक्त कार्यक्रम में भगीरथ भट्ट,वरिष्ठ नेता विकास शाह,जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी,चिराग फर्त्याल प्रदेश सचिव, अशोक माहरा जिला महासचिव, किशोर माहरा,गोकुल कोहली विधानसभा महासचिव,सोनम बोहरा नगर अध्यक्ष लोहघाट,शुभम ढेक ब्लॉक अध्यक्ष लोहघाट,प्रकाश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पाटी,नीरज कालाकोटी ब्लॉक अध्यक्ष बाराकोट,युवा कांग्रेस के सौरभ शाह,हेम कापड़ी,जिलाध्यक्ष आईटी बलवंत करायत,प्रकाश मेहरा,जीवन बिष्ट,अमन,बबलू फर्त्याल आदि दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।