पिथौरागढ़-आज पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता 28 किलोमीटर दूर मुनाकोट के सीमांत ग्राम बेलतड़ी में धरने पर बैठे ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे।अपने ग्राम की सड़क की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन रोड नही तो वोट नहीं के नारे के साथ धरने पर बैठे ग्रामवासियों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा कहा कि सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पांच साल में कुछ भी विकास कार्य नही कर पाए है।यहां तक कि अधिकतर ग्रामों के लिए कांग्रेस शासन काल में लाई गई सड़को का कार्य भी पूरा नहीं कर पाए हैं,डबल इंजन सरकार ने मात्र जनता को ठगने का कार्य किया है जिसका जवाब जनता उन्हें जल्द आने वाले चुनाव में देगी।क्षेत्र के कप्तान तारा दत्त भट्ट द्वारा बताया गया कि लंबे समय से ग्राम वासी गांव की सड़क को बनाने के लिए यह वहा भटक रहे थे लेकिन अब उनके पास धरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नही रहा। इसीलिए उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया,उन्होंने कहा कि जब तक सरकार या स्थानीय विधायक उनकी मांग पूरी नहीं करते तब तक धरना जारी रहेगा।ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक के धरने में आकर समर्थन देने हेतु आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,तिलक जोशी,भुवन पांडे,मुकेश पंत,श्याम सुंदर सौन,दीपक जोशी,सौरभ भंडारी,प्रेम सिंह,भूपेंद्र ऐर,विनोद जोशी,मनोज जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।