चम्पावत-आज सर्किट हाउस में कांग्रेस सेवादल की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हरीश चौधरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक हरगोविंद सिंह बोहरा,प्रदेश महासचिव सेवादल द्वारा की गई। सेवादल के संजय दुर्गापाल प्रदेश ध्वज वंदन प्रभारी,लावण्य पंत (टीटू) प्रदेश प्रभारी सेवादल द्वारा वंदे मातरम् गीत शुरू करवाया गया।उसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।तिरंगे को सलामी दी गई।तत्पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया।सेवादल की बैठक में वक्ताओं ने सेवादल के कार्यक्रमों को गाँव गाँव तक पहुँचाने का आह्वान किया।उसके बाद कांग्रेस कैम्प कार्यालय से गाँधी चौक तक पैदल पद यात्रा वंदे मातरम् गीत के साथ मसक बीन की धुन पर गाई गई।गाँधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।इस दौरान पूरन कठायत जिला अध्यक्ष कांग्रेस,हेमेश खर्कवाल पूर्व विधायक,श्रीमती निर्मला गहतोड़ी पूर्व राज्य मंत्री,विकास साह जिला महामंत्री,सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,श्रीमती विमला माहरा जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस,आशा टम्टा,सरिता अधिकारी,मयूख चौधरी, बाला दत्त थ्वाल,मोहन जोशी ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल,भुवन जोशी,युवा कांग्रेस के चिराग फर्त्याल प्रदेश सह सचिव,अजय प्रहरी प्रदेश सह सचिव यूथ सेवादल,रोहित बिष्ट जिला महामंत्री,सौरभ साह जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, ललित देव,नीरज पांडेय,राहुल पुजारी,किशोर माहरा ब्लॉक अध्यक्ष पाटी,जगदीश सिंह अधिकारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,श्याम सिंह कार्की, सतीश जुकरिया,विनोद बडेला,हरीश उप्रेती,रोहित सिंह,विमल पांडेय,अन्ना रावत खरही,गोलू सिंह,जगदीश जोशी, धीरज नेगी,रमेश चन्द्र थ्वाल,लक्ष्मी दत्त सक्टा,पुष्कर सिंह,प्रकाश सिंह बिष्ट,गौतम गोस्वामी,भाष्कर जोशी, गोविन्द सिंह बिष्ट,प्रदीप थ्वाल,मोहन सक्टा,नवीन कापड़ी,तुषार सिंह कार्की सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहें।