अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग में कुलपति प्रो० एन० एस० भंडारी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में अमृत महोत्सव 2021 के अन्तर्गत ऑन द स्पॉट चित्र निर्माण कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन
किया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक प्रो०सोनू द्विवेदी ‘शिवानी’, संकायाध्यक्ष दृश्यकला एवं विभागाध्यक्ष चित्रकला ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए विभिन्न स्थानों से युवा कलाकार जुड़ रहे हैं।कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों (विशेषकर युवा वर्ग के कलाकारों) में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना एवं प्रदेश तथा देश के स्वाधीनता आंदोलन एवं स्वतंत्रता सैनानियों के कार्यों स्मरण कर चित्रण करना होगा।कार्यशाला का उद्घाटन 27 सितम्बर को प्रातः 11:30 बजे से प्रदर्शनी कक्ष दृश्यकला संकाय में होगा।उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेन्द्र सिंह रावत,क्षेत्र प्रमुख संस्कार भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपस्थित होंगे।मुख्य संरक्षक के रूप में कुलपति प्रो०एन० एस० भंडारी तथा संरक्षक मडंल में प्रो० प्रवीण बिष्ट अधिष्ठाता प्रशासन, प्रो० के० सी०जोशी अधिष्ठाता वित्त, प्रो० जगत सिंह बिष्ट निदेशक शोध प्रसार ,प्रो०शेखर चन्द्र जोशी अधिष्ठाता शैक्षिक,प्रो० जी० सी० शाह अधिष्ठाता परीक्षा,प्रो०पुष्पा अवस्थी कला संकायाध्यक्ष,प्रो० इला साह डी०एस०डब्ल्यु, प्रो०विजयारानी ढौढियाल शिक्षा संकायाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य शिक्षकगण और अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में विशेष सहयोगी संस्कार भारती के पदाधिकारीगण प्रांत अध्यक्ष सतीश कुमार माथुर,प्रांत महामंत्री पंकज अग्रवाल,प्रांत सह कोषाध्यक्ष अभिषेक पाठक और प्रांतीय चित्रकला संयोजक डाॅ०गिरीश चन्द्र शर्मा उद्घाटन सत्र प्रतिभागी युवा कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं वरिष्ठ प्राध्यापक चित्रकला डाॅ० संजीव आर्य उद्घाटन सत्र का संचालन करेंगे।कार्यक्रम सह संयोजक मंडल कौशल कुमार,चन्दन आर्या,सन्तोष सिंह मेर तथा रमेश मौर्य है।कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग सन्तोष सिंह मेर कर रहे हैं।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डाॅ०ललित जोशी ‘योगी’ तथा कार्यालय सहयोगी पूरन सिंह,जीवन चन्द्र जोशी सहयोगी वरिष्ठ छात्र रविशंकर गुसाई,विनीत बिष्ट,योगेश डसीला,धीरज भट्ट,कु०कंचन कृष्णा,नाजिम अली,पंकज कुमार जायसवाल,नवीन चन्द्र,कु०सुनीता, हिमांशु आर्या सहित दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग के समस्त विद्यार्थी छात्र/छात्राए प्रतिभाग एवं सहयोग कर रहे है।
