अल्मोड़ा-शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण को मिल कर एक मांग पत्र सौपा।अभाविप के प्रदेश सह मंत्री राजन चन्द्र जोशी ने बताया कि मांग पत्र में अभाविप ने महिला छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा परिसर में तीन महिला छात्रावास हैं और तीनों छात्रवासों में लगभग चार सौ से अधिक छात्राएं रहती है और उन्हें न चाहते हुए बाजार जाना पड़ता है।छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं प्रदान करना परिसर प्रसाशन की प्राथमिकता होनी चाहिए।मांगपत्र सौपने वालों में प्रदेश सह मंत्री राजन जोशी,प्रान्त एस०एफ०डी० प्रमुख निर्मल तड़ागी,जिला सयोंजक कमल नेगी,वरुण कपकोट,नगर मंत्री पंकज बोरा,विजय सिंगवाल सार्थक शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
