अल्मोड़ा-आज प्रातः 6 बजे से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा और मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के माध्यम से संयुक्त रूप से मिलकर संकल्प लिया और सफाई अभियान चलाया गया जिसमे समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट और मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन और बेहतर तरीके से प्रयास करने के साथ साथ अपनी जिम्मेदारी और कर्त्तव्य पालन करते हुए अलग अलग दल गठित कर सबकी सहमति और उपस्थिति के साथ सहयोग और समर्थन एवं मार्गदर्शन से रामलीला मैदान ढुंगा धारा अल्मोड़ा और बालेश्वर मंदिर परिसर के निकट नौले,मुख्य मार्ग,रास्ते आदि की सफाई की गई। जिसमे समिति और मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षिकाए ,शिक्षक,कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारी/ सदस्य मुख्य रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम में कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक,श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष,श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव, कुमारी अवनि बिष्ट ने मुख्य रूप से शामिल होकर सहयोग किया।साथ ही साथ मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,श्रीमती गीता बिष्ट,श्रीमती उमा पूना,श्रीमती नीमा मेहता,श्रीमती राधा रावत ,स्थानीय लोग प्रभात जोशी आदि उपस्थित रहे।महासचिव श्रीमती वंदना भंडारी के कुशल नेतृत्व और सफल प्रयास से आज समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दल गठित कर वृहद स्तर पर सफाई अभियान किया।इस अवसर पर श्रीमती वंदना भंडारी ने कहा कि आज हमें प्रकृति को लेकर संवेदनशील और जिम्मेदार होकर जागरुक होना चाहिए।पर्यावरण संरक्षण,सफाई व्यवस्था,जल,जमीन,जंगल की बेहतरी के लिए प्रयास करें।ज्योति सतवाल संयोजक ने समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों को सम्पादित करने के लिए समिति के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सदस्यों के अलावा आम जन मानस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी अपना अमूल्य योगदान और जिम्मेदारी को समझते हुए आगे बढ़ रहे है।यह संभव है कि हम एक अच्छे संस्कार और बेहतर समाज निर्माण कार्य मे शामिल होकर उसका मुख्य हिस्सा बन पाए।श्रीमती मंजू बिष्ट ने बताया कि हम समिति द्वारा आगे भी हमेशा इस मुहिम को लगातार जारी रखेंगे।