अल्मोड़ा-शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की।उन्होंने कहा कि सभी जिलास्तरीय कार्यालयों का स्थानान्तरण अल्मोड़ा शहर से दूर पाण्डेखोला कर दिया गया है,इससे सबसे अधिक परेशान पेंशनर्स,वादकारी अधिवक्तागण व आम नागरिक है|जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी पैसा खर्च करना पढ़ रहा है,जिसे एक सामान्य नागरिक वहन नहीं कर सकता।अतः जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुचने की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाय ताकि इन कार्यालयों तक पहुँच आसान हो सके।साथ ही नगर में आम नागरिकों की सुविधाओं के लिए एक कैंप कार्यालय खोलने की बात की ताकि हर छोटी समस्या के लिए लोगों को पाण्डेखोला न जाना पड़े।जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यहाँ पर कार्यालय को पूर्ण रूप से अभी बन्द नही किया जा रहा है व भविष्य में भी यहाँ पर स्थित कैम्प कार्यालय के माध्यम से लोग अपनी बात अल्मोड़ा के जिलाधिकारी तक पहुँचा पाएंगे जिसकी मोनिटरिंग वे स्वयं करेंगी।इसके लिए विधिपूर्वक उनकी ओर से आदेश भी जारी हो चुके है इस पर संजय पाण्डे ने पूरे अल्मोड़ा शहर की ओर से जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
