अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल,गैस सिलेंडर,खाद्य तेलों व दालों की कीमतों में हो रही लगातार बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा के कांग्रेसजन आज दोपहर 12 बजे गांधी पार्क में एकत्रित हुए और कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि पेट्रोल डीजल,गैस सिलेंडर,खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि से देश की आम जनता मुश्किल का सामना कर रही हैं और उसका जीना दूभर हो गया हैं।पुतला दहन कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डे,नगर उपाध्यक्ष महेश चंद आर्या,पी०सी०सी० सदस्य हर्ष कनवाल,हीरा भाकुनी,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भंडारी,रमेश नेगी,प्रमोद पवार,विनोद वैष्णव,नगर सचिव अरविंद रौतेला,शरद साह,दीपा साह,महिला कांंग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट,देव सिंह कनवाल,जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी,कुंदन नेगी,सुमित कुमार,हेम सती,बी के पाण्डे,नंदन आर्य,रोहित कुमार,नगर प्रवक्ता पंकज कांडपाल,गुंजन चम्याल,विनीत कुमार,सुंदर बिष्ट,सुरेन्द्र टम्टा,राम सिंह बिष्ट,विक्रम सिंह बिष्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,प्रदीप बिष्ट,विनोद सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये।