जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मण्डल के सुदूरवर्ती सड़़क विहीन गांव मोरी पटयूड़ी में भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने जनसम्पर्क किया व स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री पान्डेय ने कहा कि आज आजादी के 74 वर्ष बाद भी ये गांव क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता से के कारण पिछड़े पड़े हैं।उन्होंने कहा कि वे विगत 25 वर्ष से से क्षेत्र की जनता को लगातार ठगते आये हैं और गांवों के मूलभूत विकास से उनका कोई सरोकार नहीं है।उन्होंने कहा कि आज जनता सब समझ चुकी है इसका उदाहरण यह है कि इन काम काज के दिनों में भी जनता एकत्रित हुई है।उन्होंने कहा कि जिस उत्साह,प्रेम और स्नेह के साथ जनता ने सभा में आकर कांंग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा की सदस्यता ली यह स्पष्ट करता है कि जनता का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ चुका है।गांववासियों ने अपने गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग की।श्री पान्डेय ने कहा कि ग्रामवासियों के सड़क निर्माण के सम्बन्ध में वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क स्वीकृत करवाने की बात करेंगें।कांंग्रेस छोड़ भाजपा में आये लोगों का श्री पान्डेन ने माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।सदस्यता लेने वालों में खड़क सिंह,सुरेश सिंह,जमुना दत्त,दिनेश चन्द्र,तारादत्त, दिनेश सिंह,गिरिश चन्द्र, खष्टी दत्त, कुन्दन सिंह,मोहन चन्द्र, राजेन्द्र मेलकानी, पुष्पा देवी,राधा देवी,देवकी देवी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।भ्रमण कार्यक्रम तथा बैठक में ब्लाक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगडवाल,हरीश बोरा,प्रकाश जोशी,दीपक पाण्डे,दीपक देवलिया,गोविन्द बिष्ट, राजू बेलवाल, विशन रावत,मोहन मेलकानी,रामदत्त मेलकानी,खड़क सिंह,कुन्दन सिंह,भीम सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता राम दत्त मेलकानी और संचालन मनोज मेलकानी ने किया।