जागेश्वर-आज भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट ने जागेश्वर विधानसभा के डूंगरा,चगेठी,बगड़ व पव्वाखान में जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार हेतु शून्य ब्याज दर, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना,नंदा गौरा, मातृ वंदना योजना,गंगा गाय डेयरी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।वही ग्राम सभा डुंगरा में सर्व सहमति से सरपंच का चुनाव हुआ जिसमें हेमा देवी पत्नी कैलाश सिंह को निर्विरोध ग्राम सभा डुंगरा का सरपंच चुना गया।साथ में ग्राम प्रधान जगदीश नाथ गोस्वामी,पटवारी चन्दन सिंह राठौड़,लखोड़ा,पूर्व ग्राम प्रधान दीवान सिंह,पूर्व सरपंच प्रेम सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट,नन्दी देवी,हेमा देवी,हंसी देवी,नैन सिंह,जगत सिंह, लाल सिंह,दीपक सिंह,सुरेश राम, कृष्ण राम,हरीश राम,पंकज सिंह,पूरन सिंह बिष्ट,खड़क सिंह,प्रताप सिंह, दलीप राम,जगदीश सिंह,गंभीर सिंह,मोहन सिंह,नारायण सिंह,सेत राम,किशन राम,मोहन राम,कैलाश सिंह,हरीश सिंह बिष्ट,मदन सिंह,महा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
