बागेश्वर-आज सुबह 11:30 बजे कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर की अध्यक्षता में बेरोजगार रजिस्ट्रेशन पर पत्रकार वार्ता की गई।जिसमे बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन नंबर ( 7669040884)जारी किया गया। ताकि पूरे प्रदेश से युवा बेरोजगारों की सूची को एकत्रित किया जा सके और पूरे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का आकड़ा मिल सके ताकि उसके बाद बेरोजगारो की लड़ाई को यूथ कांंग्रेस और मजबूती से लड़ सके।कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि युवा कांग्रेस का पूरे जिले में बेरोजगार रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाना है और आज इसकी शुरुआत की की गई है।अब सभी ब्लॉकों से लेकर हर न्याय पंचायत और बूथों में युवा कांग्रेस बेरोजगार युवाओं को इस अभियान से जोड़ेगा।उन्होंने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी में उत्तराखंड पहले स्थान पर है जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश की भाजपा डबल इंजन सरकार है।ईश्वर पाण्डेय प्रदेश सचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज बेरोजगारी चरम पर है और हर क्षेत्र का युवा रोजगार के लिए लंबी लाइन लगाकर खड़ा है और तो और सरकार द्वारा मनरेगा के तहत भी रोजगार देने में आनाकानी की जा रही है।और प्रदेश में अपनी नौकरी गवां कर आये प्रवासियों के लिए भी रोजगार का संकट मंडरा रहा है।अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में बेरोजगारी की मार युवा झेल रहा है और सरकार युवाओं से पकोड़े तलने को कह रही हैं।और आज पूरे प्रदेश में युवा बेरोजगारी से तंग आ कर आत्महत्या करने को बाध्य हो रहे है।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,ईश्वर पांडे प्रदेश सचिव,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष, जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष रोहित खैर नगर अध्यक्ष,गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष एनएसयूआई,मोहम्मद वसीम जिला सचिव,अज्जू,राहुल, नितिन,देवेंद्र मेहरा,गणेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।