पिथौरागढ़-आज युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर एवं प्रदेश प्रवक्ता दीपक चन्द्र जोशी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय तिलडुकरी में पूर्व विधायक मयूख महर के हाथों से कांग्रेस का झंडा पहन कर बड़ाबे ग्राम प्रधान श्रीमती तारा जोशी,धारी ग्राम प्रधान दीपक सिंह ऐर ,तलिसार के ग्राम प्रधान जगत सिंह,बड़ाबे के पूर्व प्रधान दीवानी राम,पूर्व प्रधान विपिन चंद्र जोशी,पूर्व छेत्र पंचायत सदस्य रामी राम सहित मातृशक्ति,युवाओं व अन्य लोगों द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की गई।उन्होंने कहा की भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पांच साल में लोगो को ठगने का काम किया है।आज महंगाई चरम पर है,बेरोजगारी का आलम सर चढ़ कर बोल रहा है, कही भी विकास की राह नहीं दिखाई दे रही है,इसी सब को देख कर सभी के द्वारा भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली गई है।सदस्यों का स्वागत करते हुए मयूख महर ने उनके क्षेत्र में हर संभव कार्य करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मनोज जोशी, त्रिलोक जोशी,गिरीश जोशी,रविन्द्र जोशी,राजेन्द्र जोशी,गणेश मेहता, कमल सिंह,प्रकाश जोशी,जगदीश जोशी,विनोद जोशी,विमला जोशी, मीनाक्षी जोशी,कमला जोशी,निर्मला जोशी,कल्पना जोशी समेत दर्जनों लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में तिलक जोशी,भुवन पांडे,अरुण महर,करण सिंह,शुभम बिष्ट,रवि बोरा,शिवम पंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
