जागेश्वर-आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् पूर्व विधायक प्रत्याशी सुभाष पाण्डे ने जागेश्वर विधानसभा में लमगडा मंडल के ऊधमपुर,लमकोट आदि ग्रामों में स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर स्थानीय जनता व युवाओं से स्वरोजगार पर चर्चा की तथा केन्द्र एवम् राज्य सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।ज्ञात हो कि श्री पान्डेय लगातार जागेश्वर विधानसभा में सक्रिय हैं तथा गांव-गांव घूमकर क्षेत्रीय जनता की परेशानियों से रूबरू होने का कार्य कर रहे हैं तथा अपने स्तर से लोगों की दिक्कतों को दूर करने का प्रयास भी कर रहे हैं।भ्रमण कार्यक्रम में सुभाष पान्डेय के साथ लमगड़ा ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,मंडल मंत्री हरीश सिजवाली,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,पूर्व प्रधान भुवन पाण्डे,क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बोरा,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,प्रकाश जोशी, सुनील पाण्डे,आनन्द सिंह बिष्ट,खीम सिंह,जगदीश रावत,तारा दत्त बजेठा, गोलू पाण्डे,जगदीश बिष्ट,किशन अधिकारी,बबलू रावत,मनोज पाण्डे,मंगल फर्त्याल,बहादुर सिंह, दीवान सिंह,दीपक पाण्डे आदि शामिल रहे।
