द्वाराहाट-युवा कांग्रेस विधानसभा द्वाराहाट की आज की बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत व पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने शिरकत कर युवाओं से 2022 के अभियान में जुट जाने का आह्वान किया।डाक बंगले में आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को लगातार छलने का काम किया है।बीते 4 सालों में भाजपा ने युवाओं को बेरोजगार कर अवसाद में ला दिया है।आज युवाओं का भविष्य खतरे में है।2022 में युवा कांग्रेस भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेक देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनाने जा रही है।पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि युवा कांग्रेस हर बूथ पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगी।पूरे प्रदेश में युवाओं में भाजपा के लिए गहरा रोष है जो 2022 में देखने को मिलेगा।पूर्व विधायक ने युवाओं की मजबूती से संगठन पर पकड़ बनाने को कहा।युवा कांग्रेस की आज की बैठक में एक सौ से अधिक युवाओं ने पूर्व विधायक मदन बिष्ट व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में कांग्रेस व युवा कांग्रेस की सदस्यता ली।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार,जिला महासचिव एवं पूर्व छात्र अध्यक्ष अल्मोड़ा सुनील कठायत,विधानसभा महासचिव सुन्दर नेगी,विधानसभा उपाध्यक्ष हेमा कठायत,युवा ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला आशीष कुमार,धीरज मनराल,मुकेश मनराल,करण वर्मा,मोहन,दिनेश, विक्रम,कैलाश,इंदर कंडारी,चंदन सिंह, नरेंद्र बिष्ट,लक्ष्मण,चंद्रमणि,दिनेश, कुंदन सिंह,मदन सिंह,अक्षय कुमार, सुंदर,पान सिंह,गिरधर गोपाल,गजेन्द्र अधिकारी,देवेश सिंह,मुकेश सिंह, दिनेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।