जागेश्वर-जागेश्वर के विधायक एवम् पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कई वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग एवम् प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा निर्मित सड़कों में अधिकृत की गयी जमीन का मुआवजा ना दिये जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की।श्री कुंजवाल ने कहा कि इस कोरोना महामारी के समय में लोगों की आर्थिक स्थिति अत्यधिक खराब हो गयी है।आम आदमी एक एक पैसे के लिए परेशान है।ऐसे विपरीत समय में भी यदि सरकारी अधिकारी भूमि मालिकों को मुआवजा देने के प्रति गंभीर नहीं रहेंगें तो यह अत्यन्त दुःख का विषय है।उन्होंने कहा कि जब किसी भी सड़क की शासन से स्वीकृति मिलती है उसी स्वीकृति में मुआवजे की धनराशि भी स्वीकृत होकर विभागों को प्राप्त हो जाती है।सड़कें कटने के बाद उनमें डामरीकरण भी हो चुका है।कई सड़कों में तो दूसरी बार भी डामरीकरण हो चुका है।गरीब किसान का खेत कटने से किसान अनाज का उत्पादन करने से भी वंचित रह जाता है तथा उसे समय पर मुआवजा भी नहीं मिल पाता।ऐसी कठिन परिस्थितियों की ओर भी विभाग के अधिकारियों एवम् सरकार का ध्यान ना जाना यह साबित करता है कि इन्हें गरीब काश्तकारों की जरा भी चिन्ता नहीं है।श्री कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा की सड़कों के साथ ही समस्त प्रदेश में अधिकृत की गयी जमीनों का तत्काल मुआवजा देना सुनिश्चित करने की सम्बन्धित विभाग एवं सरकार से मांग की है।उन्होंने जागेश्वर विधानसभा में आढी डसीली मोटर मार्ग,हनुमान मन्दिर सिरोला बागपाती मोटर मार्ग,डुंगरा तोली सिगोली मोटर मार्ग,दशौला मेल्टा मोटर मार्ग,गरूड़ाबाज चानी अड़चाली मोटर मार्ग, बाराकूना चलथी मोटर मार्ग, हनुमान मन्दिर गल्ली रंगोडी मोटर मार्ग, जैंती नयासंग्रौली मोटरमार्ग,रतखान से चौमू मोटर मार्ग, जैंती पीपली सेल्दा चापड़ मोटर मार्ग,दुर्गानगर आनुली मोटर मार्ग, बामथौली से नौगांव चौकुना मोटर मार्ग,गाड़ी दुवटिया से सिल्सौड़ा मोटर मार्ग,छाजा से फट्क्वालडुंगरा मोटर मार्ग, मोरनौला खोकर मोटर मार्ग, जलना तुलेडी मोटरमार्ग,भांगाहोली मेरगांव मोटर मार्ग, मनियागर बन्ढौक मोटर मार्ग,मनियागर खैला मोटरमार्ग, चितई पेटशाल मोटर मार्ग, धौलादेवी खेती मोटर मार्ग, खेती जदेश्वर मोटर मार्ग,मकराऊं दशाऊं मोटर मार्ग,कुशैलबैण्ड डुंगरामोटर मार्ग,कुड़ौल बैण्ड तोली सिगोली मोटर मार्ग,पेटशाल बमनस्वाल सुवाखान मोटर मार्ग,गल्ली से रौल मोटर मार्ग, भनोली सीमलखेत मोटर मार्ग, तोली मैचून से बरतोली मोटर मार्ग, भगरतोला चमुआ कपकोली मोटर मार्ग, वृद्व जागेश्वर कोटेश्वर मोटर मार्ग, तोली से मैचून मोटर मार्ग, मेलगांव से फाराखोली मोटर मार्ग,मकराऊ दशौला मोटर मार्ग सहित दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों के बनने से किसानों की कटी जमीन के बदले अविलम्ब मुआवजा देने की मांग की।