अल्मोडा-अल्मोडा बेस चिकित्सालय को मेडिकल कालेज के मानको के अनुसार सुसज्जित किया जा रहा है। अस्पताल मे सिटी स्कैन मशीन व अन्य उपकरण मौजूद होने पर भी आपात कालीन परिस्तिथियो में इसकी सुविधाएं आम लोगो को उपलब्ध नही हो पा रही है।इस समस्या को लेकर आज नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक शिष्ट मण्डल जिलाधिकारी से मिला।शिष्ट मण्डल ने जिलाधिकारी से कहा कि रोगियों को उपकरण होने के बाद भी सुविधाएं नही मिल रही है।चिकित्सालय रेफर सेन्टर बना हुवा है।उन्होने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियो से भी कई बार सम्पर्क किया जाता रहा है पर परिणाम सकारात्मक नही है।उन्होने कहा कि जब अल्मोडा में मेडिकल कालेज बन रहा है तो आपातकालीन सेवाये सुनिश्चित होनी चाहिये ताकि रोगियों को भी अहसास हो सके कि चिकित्सालय मेडिकल कालेज बन रहा है।इस अवसर पर जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व महिला चिकित्सालय की साफ सफाई व सेनेटाईज मशीनो को दुरुस्त करने की मांग उठाई गयी।जिलाधिकारी से मिलने वाले शिष्टमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे व डॉ दयाकृष्ण काण्डपाल शामिल रहे।