अल्मोड़ा-कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से समिति द्वारा एक आम बैठक मानस कुटीर ढूंगाधारा अल्मोड़ा में बुलाई गई, जिसमे समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों के माध्यम से अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट की पहल पर सभी बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ पिछले साल की तरह दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाना सुनिश्चित किया गया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य गणों ने कहा कि हमें सरकार की गाइडलाइन और बेहतर तरीके से सुरक्षा व्यवस्था हेतु सावधान रहना होगा।इस साल भी समिति के माध्यम से हम उत्साह और उमंग उल्लास से सादगी के साथ मां दुर्गा पूजा अर्चना कर विधिवत् मां दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ( स्थापित) करेंगें।एक अच्छा माहौल और बेहतर सन्देश दिया जा सके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था अच्छा सही हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।इस पर सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि सभी अपनी जिम्मेदारी और कर्त्तव्य का पालने करते हुए कोविड आल में गैरजिम्मदारी से बचे।वक्ताओं ने कहा कि हमे आम जन मानस की और समाज कल्याण के साथ साथ सरकार की गाइडलाइन,जानकारों की दिशा निर्देश के साथ ही सभी सम्मानित जन आम जन मानस की भावना का सम्मान करते हुए हर पहलू को लेकर संवेदनशील और जिम्मेदार होकर जागरुक होना चाहिए।समिति के पदाधिकारी दीवान सिंह बिष्ट (कानूनी सलाहकार) ने अपनी ओर से विशेष रूप से इस बात को लेकर संवेदनशील होते हुए अपने अपने स्तर पर सबको इस महामारी के समय बहुत ही सतर्क और जागरुक होकर कोविड महामारी के बचाव और नियमों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरी है इसका ध्यान रखें।बैठक में शामिल समिति की महासचिव वंदना भंडारी,दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष,रंजना भंडारी उपसचिव,नीमा नगरकोटी उपाध्यक्ष,अनीता नेगी सदस्य,कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक,मंजू बिष्ट अध्यक्ष ने अपने अपने विचार प्रकट किए तथा साथ ही साथ सबको ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि अलग अलग दल गठित कर सबकी सहमति और सहयोग से मिलकर कर सादगी के साथ इस महोत्सव को मनाया जाएगा और बेहतर तरीके से प्रयास कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा।अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया और प्रार्थना की कि पूरे विश्व में शांति हो,मां दुर्गा सबकी मनोकामना पूर्ण करे और पूरा विश्व को इस कोराना महामारी से जल्द से जल्द मुक्त हो।
