अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति में जिला अस्पताल अल्मोड़ा व महिला अस्पताल अल्मोड़ा में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिससे उत्तराखंड की युवा शक्ति में ऊर्जा का संचार हुआ है तथा प्रदेश के विकास को एक नई दिशा मिल रही है। उन्होंने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित जिला महामंत्री महेश नयाल ने कहा कि युवा व ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा,जिला महामंत्री महेश नयाल,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा,प्रदेश मंत्री महिला किरण पंत,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य,नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी,नगर महामंत्री संजय साह रिख्खू,नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल,बीना नयाल,वरिष्ठ कार्यकर्ता बंसीलाल कक्कड़,सभासद दीप्ति सोनकर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता,चंदन लाल टम्टा,रमेश लाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल,विद्या बिष्ट,लता पांडे, प्रेमा मेर,हेमा सुप्याल,नगर मंत्री दीपक पांडे,पीयूष कुमार,पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी,चंद्रा जोशी,नगर उपाध्यक्ष व जिला अस्पताल के विधायक प्रतिनिधि सुनील जोशी,नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंशुल साह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
