जसपुर-मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण पंत के जसपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं बैठक का आयोजन करके आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा की गई।इस अवसर पर किरण पंत ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में पुनः भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं उन को देखते हुए उत्तराखंड की जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देगी एवं महिला मोर्चा लगातार हर जिले में इसी प्रकार समीक्षा बैठक करेगी।इस कार्यक्रम में जसपुर महिला मोर्चा नगर मंत्री अनु सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष सोनिका चौहान,सुधा गोस्वामी,नारी रक्षा सेवा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रजापति,युवा नेता अमित बग्गा,जसप्रीत सिंह,अनिल कुमार आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।