टिहरी-भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक क्षेत्र पंचायत संगठन चमोली के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए उनके द्वारा विकासखण्ड देवाल में महाविद्यालय खोलने के निर्णय को मील का पत्थर साबित होने की बात कही।मिश्रा ने बताया कि विकासखण्ड देवाल में 46 ग्रामसभाओं में 25 से 30 हजार जनमानस अपना जीवन यापन कर रहा।मिश्रा ने कहा कि छात्र एवम छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए श्रीनगर,अल्मोड़ा,हल्द्वानी, गोपेस्वर,देहरादून,दिल्ली जैसे शहरों की और रुख करना पड़ता है। विकासखण्ड देवाल में अनेक परिवार मध्यम एवं निर्धन परिवार से तालुक रखते हैं।जिनकी आजीविका बहुत कम है।मिश्रा ने कहा कि इंटर कॉलेज देवाल के समीप सड़क के किनारे ग्रामसभा अट्ठु के ग्रामवासी अपनी 60 नाली नाप भूमि को महाविद्यालय बनाने के लिए सरकार को देना चाहते हैं।इसके लिए ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है।मिश्रा ने इस सबसे बड़ी उपलब्धि के लिए लोकसभा के सांसद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भी आभार जताया है।उन्होंने कहा कि विकासखण्ड के सभी प्रतिनिधियों के द्वारा प्रयास करने के बाद देवाल में आज महाविद्यालय खुलने जा रहा है। साथ ही साथ युवानेता मिश्रा थराली विधानसभा के दिवगंत नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय मगन लाल साह के सपनो को हकीकत में बदलने की बात बोली है।उन्होंने कहा कि विधायक ने देवाल में ये घोषणा चुनाव लड़ने से पूर्व अपने घोषणा पत्र में लिखी थी जो आज पूर्ण हो चुकी है।मिश्रा ने थराली विधायक मुन्नी देवी साह की भी भरपूर तारीफ की।उन्होंने कहा विधायक विकासखण्ड देवाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।उनके द्वारा विकासखण्ड देवाल में अनेक विकास कार्यो को 5 वर्षों में पूर्ण किया गया है।